हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश एनआईए ने दो व...

    एनआईए ने दो व्यापारियों के घरों में छापे मारे

    NIA Raids
    NIA Raids: एनआईए की पंजाब में धड़ाधड़ छापेमारी! ये रेड आतंकी साजिश मामले के तहत की

    श्रीनगर (एजेंसी)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पुराने इलाके में दो व्यापारियों के घरों में छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), एनआईए के कैडरों ने आज शहर के बागवानपोरा, नूरबाग में दो व्यापारियों के घर में छापे मारे। उन्होंने कहा कि दोनों व्यापारियों के तार नियंत्रण रेखा के पार व्यापार से जुड़े हुए हैं।

    एनआईए ने पिछले एक साल के दौरान कश्मीर घाटी, जम्मू और दिल्ली में आतंकी फंडिंग के मामलों में व्यापारियों सहित 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीरी की मुजफ्फराबाद और कश्मीर के बीच नियंत्रण रेखा के पार व्यापार को अप्रैल 2019 में गृह मंत्रालय द्वारा बंद कर दिया गया था। खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी थी कि एलओसी व्यापार मार्गों का इस्तेमाल हथियारों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।