हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दो ट्रालों की...

    दो ट्रालों की टक्कर, ड्राइवरों की दर्दनाक मौत

    Bhiwani News
    Bhiwani News: ट्रकों की आमने सामने की भिडंत, आग लगने से चालक जिंदा जला

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शनिवार सुबह दो ट्रालों के आपस में टकरा जाने से दोनों के चालकों की मौत हो गई जबकि एक खलासी घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास सुबह करीब आठ बजे ये ट्रोले आपस में टकरा गये। हादसे में दोनों ट्रोले के चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    टक्कर से दोनों ट्रोले के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से उसमें फंसे चालकों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतकों में एक चालक विक्रम सिंह, जो बीकानेर जिले का रहने वाला था जबकि दूसरे की शिनाख्त की जा रही है। घायल खलासी रेवत राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने ट्रालों को सड़क किनारे करके जाम को खुलवाया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।