हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ब्लूमिंग बड्स...

    ब्लूमिंग बड्स स्कूल में हुआ मेधोत्सव समारोह आयोजित, मेधावियों को किया सम्मानित

    Firozabad News
    Firozabad News: ब्लूमिंग बड्स स्कूल में हुआ मेधोत्सव समारोह आयोजित, मेधावियों को किया सम्मानित

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद में मेला बाग स्थित ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में रविवार को धूमधाम के साथ मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल पाठक थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के अतिथि आईपीएस राजेश गुणावत, बीएसए आशीष कुमार पांडेय, एसडीएम डॉ गजेन्द्रपाल सिंह, सीओ अम्बरीश कुमार रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रबंधक डॉ राज किशोर पचौरी, प्रधानाचार्य श्रीमती सुमनलता पचौरी के साथ सयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने गणेश वंदना, स्वागत गीत पेश कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने कई संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । इस दौरान अतिथियों ने वर्ष 2024 – 2025 के नर्सरी से लेकर कक्षा 12 के मेधावी छात्रों को शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। Firozabad News

    इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आज नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है वो काबिले तारीफ है। आज के ये छात्र छात्राएं ही आने वाले भविष्य के अधिकारी, राजनेता आदि है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, समाजसेवी विष्णू दत्त उर्फ विपिन गर्ग, डॉ रामकैलाश यादव, कुमार डेयरी के संचालक ठाकुर अश्वनी कुमार सिंह, चेयरमैन पति राजीव गुप्ता, समाजसेवी अब्दुल वाहिद, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, शिवम दीक्षित, सुनील कुमार सक्सेना, मजल उल वासे, सेंट आरसीएस स्कूल के प्रबंधक सोमेश यादव, लव शर्मा ब्राइट राइडर्स, डॉ संजीव आहूजा , संजीव शाह, राजेंद्र यादव, आलोक जैन, राजेश राजपूत, जयवीर सिंह तोमर, डॉ नंदनी, शरद कृष्ण, आशुतोष वर्मा, राजेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, डॉ संजीव माथुर, अरविंद तिवारी, गौरव वशिष्ठ, विपिन उपाध्याय, मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– काशीपुर के रंगोत्सव में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी