डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं पर चलते हुए परिजनों ने 5 जरूरतमंदों को किया राशन वितरित
Paid Tributed: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनथक सेवादार एवं देहदानी मा. भगवान सिंह इन्सां की स्मृति में बुधवार को शाह सतनाम जी मार्ग स्थित धालीवाल पैलेस में श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन श्रद्धा व नम्रता के साथ किया गया। इस नामचर्चा में हरियाणा, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से सच्चे नम्र सेवादार, ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर, बठिंडा, मानसा सहित विभिन्न जिलों की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादारों के साथ बड़ी संख्या में साध-संगत तथा रिश्तेदारों ने भाग लिया। Sirsa News
नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर के ब्लॉक प्रेमी सेवक राहुल इन्सां द्वारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के इलाही नारे के साथ की गई। इसके पश्चात कविराजों ने शब्दवाणी के माध्यम से मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला और उपस्थितजनों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। आगे पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें संगत ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अमरजीत सिंह इन्सां ने नेत्रदान व शरीरदान मुहिम के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
वक्ताओं ने सेवा व देहदान को बताया प्रेरणादायक जीवन संदेश | Sirsa News

उन्होंने बताया कि मास्टर भगवान सिंह इन्सां ने अपने जीवनकाल में शिक्षा विभाग में सेवा करते हुए न केवल एक शिक्षक बल्कि विद्या दानी बनकर समाज को दिशा दी। साथ ही डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। सच्चे नम्र सेवादार पंजाब गुरमेल सिंह इन्सां ने उनके जीवन की यात्रा, जन्म से लेकर नौकरी और सेवा काल तक का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए उनके सरल, सेवाभावी व समर्पित व्यक्तित्व को याद किया। वहीं हरियाणा के सच्चे नम्र सेवादार अमरजीत सिंह इन्सां तथा सच्ची शिक्षा के संपादक मा. बनवारी लाल इन्सां ने भी उनके साथ बिताए सेवा के पलों को साझा करते हुए उन्हें एक सच्चा समाजसेवी बताया।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मास्टर भगवान सिंह इन्सां ने जीवित रहते मानवता भलाई के अनेक कार्य किए और मरणोपरांत देहदान कर समाज को एक महान संदेश दिया। उनका जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत है। नामचर्चा के समापन पर सचखंडवासी के परिजनों ने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत पांच अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित (Ration Donation) किया। इस दौरान सचखंडवासी के पुत्र बलजिंदर सिंह इन्सां ने उपस्थित सभी साध-संगत का आभार व्यक्त किया।
ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की सच्ची प्रेमी समिति व अन्य जिम्मेदार सेवादारों ने देहदान के इस महायज्ञ में आहुति डालने पर परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सच कहूँ के प्रबंध संपादक पवन इन्सां, सच कहूँ पंजाबी के संपादक तिलकराज शर्मा इन्सां, मीडिया विंग से रामआसरा गर्ग इन्सां, विभिन्न ब्लॉकों के सेवादार, स्टाफ सदस्य व बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News















