हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली के ओखल...

    दिल्ली के ओखला इलाके में आग लगी

    Fire in Okhla area of Delhi

    नयी दिल्ली l दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला फेस-2 की एक कालोनी में रविवार तड़के आग लग गयी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 02.30 बजे ओखला फेस-2 में संजय कालोनी इलाके में आग लगने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही 26 दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। आग बुझाने का काम जारी है।

    अधिकारियों के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि 186 झुग्गियों और गोदाम में  आग लगी है l 30 से 40 लोग अंदर फंसे थे जिन्हें बाहर निकाला जा चुका है l एक बुजुर्ग व्यक्ति गायब है जिसकी तलाश की जा रही हैl आग की लपटों में लोगों का काफी सामान जलकर राख हो गया है l आग नियंत्रित होने के बाद दमकलकर्मी एक बार फिर पूरे एरिया को सर्च करेंगेl

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।