हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश किसान आंदोलन ...

    किसान आंदोलन : किसानों का काफिला दिल्ली रवाना

    Farmer-Protest

    महलकलां(जसवंत सिंह लाली)। भाकियू राजेवाल और भाकियू कादियां की ओर से गांव छीनीवाल कलां से किसान वर्करों का काफिला दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिए रवाना किया गया। राजेवाल के जिला प्रधान ज्ञानी निरभै सिंह छीनीवाल और कादियां के नेता जसविन्दर सिंह छीनीवाल कलों ने कहा कि किसान संगठनों की ओर से दिल्ली में केंद्र सरकार के तीनों लाए किसान विरोधी खेती कानूनों खिलाफ लड़े जा रहे संघर्ष को ओर तेज करने के लिए गांव स्तर पर दिल्ली किसान आंदोलन में काफिले भेजे जा रहे हैं।

    नेताओं ने कहा कि गांव छीनीवाल कलां से गया काफिला दिल्ली के सिंघू बार्डर और टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होगा। इस मौके प्रधान बलदेव सिंह दर्शन सिंह, मजदूर नेता बूटा सिंह, बलौर सिंह, गुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, सुरिन्दर सिंह छिन्दा और नवदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़े – राज्यसभा: एमएसपी था, एमएसपी हैं और एमएसपी रहेगी: प्रधानमंत्री

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।