हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घर लौट रहे छा...

    घर लौट रहे छात्रों पर अज्ञात बदमाशों ने बोला हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    दोनों घायल छात्र नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन

    लाठी-डंडों से हमला कर भागे बदमाश

    तरावड़ी(सच कहूँ न्यूज)। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन से घर की तरफ लौट रहे दो छात्रों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया, जिसके बाद न केवल दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े, बल्कि गंभीर रूप से घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय हैप्पी निवासी बुटाना व 19 वर्षीय अंकुश चौहान निवासी रायपुर जब टयूशन पढ़कर नीलोखेड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग काली माता मंदिर के पास से अपने घर की तरफ जा रहे थे तो पीछे से मोटरसाईकिल पर सवार होकर बदमाश आए और ताबड़तोड़ दोनों छात्रों हैप्पी व अंकुश पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमला करने के बाद हमलावर भाग गए। तुरंत मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की मदद से उन्हें नीलोखेड़ी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया, जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। इधर हमले की घटना के बाद अस्पताल में मौके पर पहुंचे हैप्पी के पिता सुशील शर्मा व अंकुश चौहान के पिता ईशम सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उनके बेटों पर हमला किया है। दोनों छात्रों की कमर व सिर और टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महीनें पहले भी ऐसे ही अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला बोला गया था। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।