हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home आध्यात्मिक इंसानियत के ग...

    इंसानियत के गुणों को हमेशा जिंदा रखें

    Anmol Vachan

    सरसा। पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि सच्चे दाता, रहबर परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने सारी दुनिया को यह संदेश दिया कि इन्सानियत को जिंदा रखना अति जरूरी है, क्योंकि आज मानवता दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। जो दिन गुजर जाता है, वो अच्छा है पर आने वाला दिन और बुरा हो जाता है। सतगुरु का रहमो-करम है कि आज भी लोग इन्सानियत का दीप जलाए हुए हैं अन्यथा पता नहीं इन्सानियत कहां जाती।

    पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि परमपिता शाह सतनाम जी दाता, रहबर के गुरुगद्दी माह में उनकी सबसे बड़ी बात कि आप आवागमन से आजादी हासिल करो और इन्सानियत को हमेशा जिंदा रखो। इस पर उनके हर मुरीद को दृढ़ता से निर्भय होकर आगे बढ़ना है। जब तक इन्सान अपने मन की दासता को नहीं छोड़ता, तब तक आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए मन से लड़ो, सुमिरन करो।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।