Punjab Bomb Threats: प्रमुख स्कूलों और ट्रेनों को उड़ाने की धमकी, जालंधर-मोगा में परीक्षा रद्द

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

खालिस्तानी समर्थकों के ईमेल से फैली दहशत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

  • अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी, पुलिस ने जांच तेज की

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर और मोगा जिलों में सोमवार को प्रमुख स्कूलों, ट्रेनों और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर कई स्कूलों में नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और जांच शुरू कर दी गई है। जालंधर के एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और एक अन्य निजी स्कूल को ईमेल भेजा गया, जिसमें दिल्ली जाने वाली ट्रेन और विधानसभा को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

ईमेल में अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने के लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है, अन्यथा उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आर्कषी जैन ने कहा कि जहां-जहां धमकी मिली है, वहां पुलिस टीम जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, प्रशासन मामले को गंभीरता से देख रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल ईमेल की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किसने और कहां से भेजी है। Jalandhar News

मोगा जिले के तीन सरकारी स्कूलों—गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना—को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए। गोथेवाला स्कूल के एक अध्यापक ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे। एहतियातन नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। जालंधर के स्कूलों को भेजा गया ईमेल सुबह 7:37 बजे हाबी दानबा नामक अकाउंट से आया। इसमें लिखा था कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाने पर हैं। अपने बच्चे बचाओ, अंबेडकर की मूर्तियां 14 अप्रैल तक हटा दो, नहीं तो धमाका होगा।’ ईमेल में स्कूलों, विधानसभा और ट्रेन को उड़ाने का समय भी उल्लेखित किया गया। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– 24 Speed Post: अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, इंडिया पोस्ट लॉन्च कर रहा ‘24 स्पीड पोस्ट’

About The Author

Related Posts