इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पंजाब से, बड़ी साजिश का हुआ खुलासा

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग व हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दस किलो हेरोइन बरामद

Published On

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग व हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दस किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर में पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग व हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो अलग अलग स्थलों से दस किलोग्राम से अधिक हेरोइन, चार अत्याधुनिक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि विशेष सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस ने अमृतसरझ्रजालंधर हाईवे पर अड्डा मनावाला के पास से छह किलोग्राम हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई स्थित हैंडलर के इशारे पर कामPunjab-News

Punjab-News
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग व हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दस किलो हेरोइन बरामद

कर रहा था। इस हैंडलर की पहचान अंतरप्रीत सिंह (सुल्तानविंड) के रूप में हुई है, जो नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

डीजीपी यादव ने बताया कि अमृतसर में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग और हथियार तस्करी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलोग्राम हेरोइन, चार अत्याधुनिक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में सप्लाई के लिए ड्रग्स व हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे। इस संबंध में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाना में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगालने और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है। 

About The Author

Related Posts