रॉयल्टी नाकों पर कार्रवाई की आहट, कर्मचारी फरार

फर्जी परचेज और अवैध वसूली के आरोपों पर प्रशासन सख्त

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जिला यमुनानगर में रॉयल्टी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की आहट के बीच नाकों पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी अचानक फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मीडिया में फर्जी परचेज और अवैध खनन से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया जा रहा था, जिसके बाद मामला सरकार और जिला प्रशासन तक पहुंचा।

बताया जा रहा है कि रॉयल्टी नाकों पर तैनात कर्मचारी ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली कर उन्हें परेशान कर रहे थे। जिले में सक्रिय दो रॉयल्टी कंपनियों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद भी सामने आया, जो थाना बुढ़िया तक पहुंचा। हाल ही में शहजादपुर नाके पर भी कर्मचारियों के बीच झगड़े की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची।

कार्रवाई की आशंका के चलते नाकों से कर्मचारियों के फरार होने पर ट्रांसपोर्टरों और स्टोन क्रेशर संचालकों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि कर्मचारी नियमों के तहत कार्य कर रहे थे, तो अचानक गायब होना संदेह पैदा करता है।
इस मामले में एसडीएम छछरौली रोहित कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल, प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

About The Author

Related Posts