अवैध रेत खनन के आरोप में दो गिरफ्तार, डंपर व जेसीबी बरामद

यमुना नदी में अवैध रेत खनन करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने यमुना नदी में अवैध रेत खनन करने के आरोप में कार्यवाही करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से रेत से भरा डंपर व जेसीबी मशीन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है। गुरुवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश सिंह ने यमुना नदी में अवैध रेत खनन करने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से रेत से भरा एक डंपर व जेसीबी मशीन बरामद हुई है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता नसीर निवासी ग्राम झाम्बा व शहजाद निवासी ग्राम राणा माजरा थाना सनौली खुर्द जनपद पानीपत हरियाणा बताए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा-305(ए), 317(2), लोक सम्पत्ति(क्षति निवारण) अधिनियम की धारा-2/3 व खान एवं खनिज(विकास और विनियमन) की धारा-4/21 के तहत अभियोग पंजीकृत करके उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध रेत खनन के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

About The Author

Related Posts