Punjab
द न्यू हाइट्स एकेडमी में इंटर-हाउस कैरम प्रतियोगिता आयोजित
जूनियर बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड हाउस की सिम्मी कुरैशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में जूनियर वर्ग(बालक एवं बालिकाओं) के लिए आयोजित इंटर-हाउस कैरम प्रतियोगिता का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह, एकाग्रता और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और कौशल के साथ प्रतिस्पर्धा की, जिसे देखकर उपस्थित सभी शिक्षक एवं छात्र अत्यंत प्रसन्न हुए। जूनियर बालक वर्ग में कैम्ब्रिज हाउस के मोनिश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि प्रिंसटन हाउस के मोहम्मद सुहान द्वितीय और हार्वर्ड हाउस के शायन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड हाउस की सिम्मी कुरैशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कैम्ब्रिज हाउस की मुबश्शिरा ने द्वितीय तथा हार्वर्ड हाउस की जेबा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करती हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। वहीं, प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। प्रतियोगिता का सफल आयोजन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक ओमप्रकाश एवं दीपक के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।