जानलेवा हमले के आरोप में सगे भाई गिरफ्तार, बलकटी बरामद

घर में घुसकर मारपीट व हमले के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: गांव दभेड़ी खुर्द में घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद हुई है।विगत बुधवार को दभेड़ी खुर्द निवासी तसव्वर के चचेरे भाई सरवर व असलम को गांव के ही अफसरून, कौशर, नौशाद उर्फ सादा व मोनिश ने घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला करके गम्भीर रुप से घायल कर दिया था।

घटना के सम्बन्ध में तसव्वर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। इसी क्रम में गुरुवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी अफ़सरून व कौशर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई बताए गए है। पुलिस घटना में नामजद शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About The Author

Related Posts