Sri Ganganagar-Hanumangarh Privatization: श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के निजीकरण पर पीछे हटी राजस्थान सरकार
जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति की एक माह की लगातार लड़ाई के बाद महारैली स्थगित, कर्मचारियों की जीत
Sri Ganganagar-Hanumangarh Privatization: श्रीगंगानगर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम(डिस्कॉम)के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सर्कलों के निजीकरण के प्रस्तावित कदम के खिलाफ पिछले एक महीने से चल रहे तीव्र आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार को पीछे हटना पड़ा है। संयुक्त संघर्ष समिति के दबाव में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इन दोनों जिलों के निजीकरण का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। Sri Ganganagar News
राजस्थान विद्युत मंत्रालय एक कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रचार मंत्री अरुण सोनी ने बताया कि आज जोधपुर में हुई महत्वपूर्ण वार्ता के दौरान जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार के स्तर पर जोधपुर डिस्कॉम के किसी भी सर्कल के निजीकरण संबंधी कोई प्रस्ताव या निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऊर्जा सचिव आरती डोगरा ने भी फोन पर बातचीत के दौरान यही आश्वासन दिया। वार्ता में संघर्ष समिति की ओर से उम्मेदराम चौधरी, जगदीश दाधीच, लिखमाराम जाखड़, रामप्रकाश चौधरी, मनोज सैनी, मोहम्मद शमीम, बिशन वैष्णव, हुकुमचंद चौहान, भरत गुर्जर, हिम्मतसिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने निगम के वर्तमान कार्य निष्पादन को संतोषजनक बताया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से निगम को और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण प्रयास करने की अपील की। ऊर्जा सचिव आरती डोगरा ने समिति के प्रतिनिधिमंडल को एक मई को जयपुर में अपने कार्यालय में मिलने का समय भी दिया है। Sri Ganganagar News
वार्ता के सकारात्मक परिणाम के बाद कल 30 अप्रैल को जोधपुर में प्रस्तावित महारैली को स्थगित कर दिया गया है। संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता उम्मेदराम चौधरी ने जोधपुर में वार्ता के बाद कहा कि एक मई को ऊर्जा सचिव से मुलाकात के बाद आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
संघर्ष समिति का आरोप था कि राज्य सरकार श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों को जो मुनाफा कमाने वाले सर्कल हैं, प्राइवेट कंपनियों के हवाले करने की तैयारी कर रही थी और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होने वाली थी। केंद्र सरकार के स्तर पर भी इस दिशा में प्रस्ताव आया था। इसके विरोध में पिछले एक महीने से जोधपुर डिस्कॉम के सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।विगत सोमवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर दोनों जिलों के हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी प्रदर्शन किया था। कल जोधपुर में 6 से 7 हजार कर्मचारियों के पहुंचने वाली महारैली की तैयारी चल रही थी, जिसके पहले ही सरकार को झुकना पड़ा। Sri Ganganagar News