Punjab
कैराना में तेज हवा व बारिश से तापमान गिरा, राहत
बारिश और ओलों ने बदला मौसम, ईख की बुवाई और खेती के काम प्रभावित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Rain News: कैराना क्षेत्र में तेज हवा व बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगो ने गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं, कुछ जगह तेज बारिश व ओले गिरने की भी खबर है, जिससे ईंख की बुवाई का कार्य प्रभावित हुआ है। गुरुवार दोपहर कैराना क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। करीब दो बजे आसमान में काले बादल छा गए और मोटी-मोटी बूंदे गिरनी शुरू हो गई। बूंदों के साथ आई तेज हवा से तापमान का स्तर थोड़ा नीचे आ गया, जिससे कई दिनों से भयंकर गर्मी की तपिश झेल रहे लोगो ने राहत महसूस की।
कस्बे में कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है। कैराना क्षेत्र में कहीं पर तेज तथा कहीं पर हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते जहां ईंख की बुवाई व गेंहू थ्रेसिंग का कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है, वहीं तेज हवा व ओले गिरने से सब्जी व बागवानी की फसलों को भी हलका नुकसान है। हालांकि बारिश के कारण तापमान नीचे आने से लोगो ने लू से राहत महसूस की है। मौसम में बदलाव का सिलसिला शाम तक जारी रहा।