हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रक्षा मंत्री ...

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन

    Rajnath Singh

    वोकल फॉर लोकल है थीम

    नई दिल्ली (एजेंसी)। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ‘हुनर हाट’ का आयोजन कर रहा है। ये पहली मार्च तक चलेगा। इसकी थीम ‘‘वोकल फार लोकल’’ रखी गई है।

    600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार और कारीगर कर रहे शिरकत

    ‘हुनर हाट’ में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित देश के 31 से अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शानदार स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल हो रहे हैं।
    एक छत के नीचे मिलेंगे दुर्लभ उत्पाद

    ‘हुनर हाट’ में एक ही छत के नीचे देश के कोने-कोने के स्वदेशी हस्तनिर्मित दुर्लभ उत्पाद देखने-खरीदने को मिलेंगे। ‘हुनर हाट’ के ‘बावर्चीखाने’ में देश के सभी प्रांतों-क्षेत्रों के पारम्परिक लजीज पकवानों का यहां आने वाले लोग लुत्फ उठाएंगे, साथ ही देश के प्रसिद्धकलाकारों के विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के शानदार कार्यक्रमों का आनंद भी लेंगे। ‘हुनर हाट’ में आने वाले लोग एक जगह पर भारत की ‘अनेकता में एकता’ की ताकत का एहसास कर पाएंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।