हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 25 करोड़ डॉलर घटा

    Foreign exchange

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 24.9 करोड़ डॉलर घटकर 538.69 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 6.24 करोड़ डॉलर घटकर 583.94 अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.38 अरब डॉलर घटकर 540.95 अरब डॉलर पर आ गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.26 अरब डॉलर बढ़कर 36.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 13.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.0 अरब डॉलर पर रह गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार एक करोड़ डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर पर आ गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।