हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल और महंगा

    Petrol Diesel Price

    25 पैसे और 35 पैसे प्रति लीटर इजाफा

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण घरेलू स्तर पर दो दिन के टिकाव के बाद मंगलवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे बढ़कर 90.83 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 35 पैसे चढ़कर 81.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। अंतररष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी हुआ है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आॅयल कार्पोरेशन के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 25 पैसे और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।

    पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपये के स्तर को भी पार कर चुका है। नया साल पेट्रोलियम र्इंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 25 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 07.02 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकॉर्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में 25 दिन के दौरान ही डीजल 07.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

     शहर                          पेट्रोल                            डीजल

    दिल्ली                       90.93                          81.32
    मुंबई                         97.34                          88.44
    चेन्नई                        92.90                          86.31
    कोलकाता                    91.12                          84.20

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।