हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    म्यांमार में 38 प्रदर्शनकारियों की मौत, 80 अन्य घायल

    नायपीडॉ (एजेंसी)। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे 38 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और 80 अन्य घायल हो गए। मानवाधिकार संगठन एसिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (एएपीपी) ने यह जानकारी दी। इन प्रदर्शनकारियों की मौत विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान हुई।

    म्यांमार में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन यांगून, मांडले, बागो और हपाकन में हुआ। म्यांमार में फरवरी में तख्तापलट के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक 126 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। विरोध प्रदर्शनों की शुरूआत से अब तक 2,156 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर विभिन्न अपराधों के आरोप लगाते हुए मामले दर्ज किए गए हैं। म्यांमार की सैन्य-संचालित एमआरटीवी के अनुसार यांगून में इस दौरान दो सुरक्षा अधिकारियों की भी मौत हो गई।

    गौरतलब है कि एक फरवरी को म्यांमार की सेना ने नागरिक सरकार को हटाकर एक वर्ष के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी। सेना ने तख्तापलट के बाद देश के कई मुख्य नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।