हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    अमेरिका में कोरोना से 5.41 लाख से अधिक लोगों की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.41 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 2.97 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,41,907 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,97,80,301 हो गयी है।

    अमेरिका का कैलिफोर्निया, न्यूयाॅर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 57,430 लोगों की मौत हो चुकी है। वही न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 49,401 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास में इसके कारण 47,297 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 32,713 लोगों की जान गई है। न्यूजर्सी में 24,134 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। मिशीगन में 16,903, मैसाचुसेट्स में 16,832 तथा जार्जिया में कोरोना से 18,502 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।