हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल IPL : मौरिस न...

    IPL : मौरिस ने राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली पर दिलाई रोमांचक जीत

    Chris-Morris

    मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल की नीलामी में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस ने मात्र 18 गेंदों पर नाबाद 36 रन की जबरदस्त पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मात्र दो गेंद शेष रहते तीन विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (15 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत बल्लेबाजी को आठ विकेट पर 147 रन पर रोक दिया था और लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने अपने सात विकेट 104 रन पर गंवा दिए थे लेकिन मौरिस ने मात्र 18 गेंदों पर चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 36 रन ठोककर राजस्थान को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।

    राजस्थान ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाकर मैच समाप्त किया। राजस्थान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान संजू सैसमन सहित अपने शीर्ष चार बल्लेबाज मात्र 36 रन तक गंवा दिए थे। राजस्थान ने अपना पांचवां बल्लेबाज 42 के स्कोर पर गंवाया। डेविड मिलर ने फिर राहुल तेवतिया के साथ छठे विकेट की अविजित साझेदारी में 48 रन जोड़े। मैदान पर उतरे मौरिस ने अपनी कीमत का सम्मान रखते हुए 19वें ओवर में कैगिसो रबादा पर दो छक्के और आखिरी ओवर में टॉम करेन पर दो छक्के लगाकर मैच समाप्त कर दिया। राजस्थान ने इस तरह दो मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की जबकि दिल्ली को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।