हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश अभिनेता सोनू ...

    अभिनेता सोनू सूद कोरोना की चपेट में

    Sonu Sood
    Sonu Sood: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद

    नई दिल्ली। पंजाब सरकार द्वारा हाल ही कोरोना वैक्सीनेशन के लेकर ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए अभिनेता सोनू सूद खुद कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। सोनू ने ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी है। सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं सभी को बताना चाहता हूँ कि आज सुबह मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने सावधानी के साथ खुद को क्वारंटीन कर लिया है और अपना ख्याल रख रहा हूँ। लेकिन चिंता मत कीजिए, इससे मुझे आपकी मदद का और वक्त मिल गया है। मैं हमेशा आपके साथ हूँ।

    https://twitter.com/SonuSood/status/1383327019220439042

    सोनू ने मैसेज की शुरूआत में लिखा, ‘‘कोविड-पॉजिटिव, मूड और जोश-सुपर पॉजिटिव। इससे साफ पता चलता है कि वे लोगों की मदद के लिए हर वक्त तैयार हैं। बता दें कि 2020 के दौरान कोरोना काल में सोनू सूद जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। अब तक वे अनेक लोगों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने लोगों के इलाज, विदेश से भारत वापसी, भारत में अपने घर वापसी से लेकर कई चीजों में लोगों की मदद की है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।