हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कोरोना: हरिया...

    कोरोना: हरियाणा में सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति अब 50 प्रतिशत रहेगी

    Covid-19

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर अवर सचिव एवं समकक्ष और इससे नीचे के अधिकारियों और कर्मचारियों के घर से काम कर करने तथा सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को जानकारी देते हुये बताया कि राज्य के मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से जारी निदेर्शों में कहा गया है कि उप सचिव और इससे ऊपर के स्तर के अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय आएंगे। इसके अलावा 50 प्रतिशत कर्मियों को कार्यालय बुलाने के लिए सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को रोस्टर बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कार्यालय में आवश्यकतानुसार 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी भी बुलाये जा सकते हैं। यह निर्णय सम्बन्धित कार्यालयों के प्रभारी ले सकेंगे।

    अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाने की सलाह

    निर्देशों के अनुसार जो अधिकारी किसी दिन किसी कारण से कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सकते वे फोन या अन्य माध्यमों से घर से कार्य करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। कंटेनमेंट जोन में रह रहे कर्मचारियों को इसके डी नोटिफाई होने तक कार्यालय आने से छूट रहेगी। कार्यालय आने वाले अधिकारी-कर्मचारी कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए कार्यालय में मास्क लगाने और बार-बार हाथ सेनेटाइज करने और दो गज की दूरी जैसे निदेर्शों का पालन करेंगे। लिफ्ट, कॉरिडोर, कैंटीन आदि स्थलों पर भीड़ न करने का सख्ती से पालन करने और बैठक आवश्यक हो तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही करने के निर्देश जारी किये गए हैं। इन निदेर्शों के साथ ही 45 वर्ष से ऊपर के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाने की सलाह दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।