हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 50 ग्राम हेरो...

    50 ग्राम हेरोइन के सहित एक आरोपी गिरफ्तार

    Chinese Fake company

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। शहर फतेहाबाद के अंतर्गत गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस की टीम ने एक युवक को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना नाम राम सोनी निवासी अरोड़ा कॉलोनी रतिया बताया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार भेजा जाएगा।

    गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान जब रतिया चुंगी के पास मौजूद थी तो उसी समय वहां से गुजर रहा राम सोनी पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसको काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।