हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    जरूरतमंद परिवार को दिया एक महीने का राशन

    Humanity

    सच कहूँ/सुभाष ऐलनाबाद। प्रत्येक ब्लॉक में डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए सप्ताह में एक दिन उपवास रखकर पूरे महीने भर जरूरतमंद परिवार को राशन वितरित करने का कार्य करते हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक ऐलनाबाद के 15 मैंबर कमल इन्सां व उसकी धर्मपत्नी कविता इन्सां द्वारा एक जरूरतमंद परिवार को एक महीने का राशन दिया गया।

    गौरतलब है कि ब्लॉक में डेरा सच्चा के सेवादार हर सोमवार को उपवास रखकर शहर के जरुरतमंद और असहाय परिवारों के लिए राशन सामग्री की व्यवस्था करते हैं। ये सेवादार शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसे परिवारों को तलाश कर हर महीने उनके लिए राशन सामग्री की व्यवस्था करते हैं। इस व्यवस्था के लिए एक फूड बैंक बनाया हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।