हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मशहूर संगीतका...

    मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन

    Shravan Rathod

    पुणे (एजेंसी)। बॉलीवुड के लोकप्रिय संगीत निदेशक श्रवण राठौड़ का कोरोना से गुरुवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन से संगीत की दुनिया की मशहूर ‘नदीम-श्रवण’ की जोड़ी टूट गई। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। कोराना पॉजिटिव आने के बाद श्रवण को मुंबई के एसएल रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। देर रात उनका निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार उनके बेटे संजय राठौड़ ने सोशल मीडिया पर पिता के निधन की खबर दी। नब्बे के दशक में नदीम-श्रवण की जोड़ी सर्वाधिक लोकप्रिय संगीतकारों की जोड़ियों में से एक थी। उनके गाने आज भी संगीत प्रेमियों की जुबान पर हैं। आशिकी, साजन, परदेश और राजा हिन्दुस्तानी फिल्मों के उनके गाने रिकॉर्ड हिट हुए थे।

    यह जोड़ी वर्ष 2000 में अलग हो गई थी, लेकिन वे फिर 2009 में एक साथ आ गये। उन्होंने डैविड धवन की फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ में एक साथ काम किया। नदीम ने श्रणव के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर सोशल मीडिया पर मार्मिक पोस्ट डाली थी। फिल्म निदेशक अनिल शर्मा ने श्रवण के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा, ‘बहुत-बहुत दुखद। मुझे अभी पता चला कि कोविड के कारण महान म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण हम सबको छोड़ कर चले गए। वह मेरे बहुत प्रिय दोस्त और सहकर्मी थे। मैंने उनके साथ महाराज में काम किया, उन्होंने हमेशा बेमिशाल धुनें दीं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।