हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें हथियारबंद बदम...

    हथियारबंद बदमाशों ने की 32 लोगों की हत्या

    • घटना के बाद कई लोग घर छोड़कर भागे
    • साहेल सर्वाधिक समस्याग्रस्त इलाकों में शुमार

    औआगादौगौ (एजेंसी)। उत्तर बुर्किना फासो के एक गांव में हथियारबंद बदमाशों ने हमला करके 32 लोगों की हत्या कर दी और इस घटना में 17 अन्य लोग घायल हुए है।
    सेना से जुड़े एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि इस घटना ने कई लोगों को अपना घर छोड़ कर सीमा की ओर भागने पर मजबूर कर दिया।
    उल्लेखनीय है कि साहेल अफ्रीका में सबसे अधिक समस्याग्रस्त क्षेत्रों में से एक है। यह आतंकवादी गतिविधियों और अवैध प्रवासन से ग्रस्त है। एक हफ्ते पहले ही बंदूकधारियों ने पूर्वी बुर्किना फासो के हमला कर यूरोपीय संघ के तीन नागरिकों और एक स्थानीय सैनिक की हत्या कर दी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।