हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सिक्का उछाला ...

    सिक्का उछाला और बन गए मुकद्दर के सिकंदर

    जौनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान चार प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत मिलने पर सिक्का उछाल कर इन में से दो को विजयी घोषित किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुकद्दर के सिकंदर साबित हुए समरजीत ग्राम प्रधान तो महेंद्र मौर्य क्षेत्र पंचायत सदस्य बन गए। सिकरारा विकास खंड की ग्रामसभा मझौली के प्रधान पद के लिए समरजीत व विनोद दोनों को 205-205 वोट मिले। आरओ मनीष राय ने व खंड विकास अधिकारी डाक्टर छोटेलाल तिवारी ने सहमति से टास कराया। टेल आने पर समरजीत को विजयी घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर खुटहन विकास खंड के अंगुली गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों महेंद्र नाथ मौर्य और रामेश्वर यादव दोनों को 190-190 वोट मिले। दोनों की सहमति से आरओ ने सिक्का उछाला। भाग्य के सहारे महेंद्र नाथ मौर्य ने बाजी मार ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।