हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन और महंगा

    Petrol Diesel Price

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन इजाफा किया गया है। दो महीने से अधिक अंतराल के बाद मंगलवार को इनके दाम बढ़े थे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 90.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 15 पैसे बढ़ाई गई थी। डीजल की कीमत आज 21 पैसे बढ़ी और यह 81.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। कल इसकी कीमत 18 पैसे बढ़ी थी।

    मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे, चेन्नई में 15 पैसे और कोलकाता में 16 पैसे बढ़कर क्रमश: 97.12, 92.70 और 90.92 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल मुंबई में 21 पैसे, चेन्नई में 19 पैसे और कोलकाता में 20 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 88.19 रुपये, चेन्नई में 86.09 रुपये और चेन्नई में 83.98 रुपये प्रति लीटर रही। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:-

        शहर                    पेट्रोल                 डीजल 
    • दिल्ली                 90.74                 81.12
    • मुंबई                   97.12                 88.19
    • चेन्नई                 92.70                 86.09
    • कोलकाता              90.92                 83.98

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।