हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल 25 पै...

    पेट्रोल 25 पैसे, डीजल 30 पैसे महंगा

    Petrol Diesel Price

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वीरवार को लगातार तीसरे दिन इजाफा किया गया। दो महीने से अधिक अंतराल के बाद 04 मई से इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीरवार को पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 90.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत आज 30 पैसे बढ़ी और यह 81.42 रुपये प्रति लीटर हो गया। तीन दिन में दिल्ली में पेट्रोल 59 पैसे और डीजल 69 पैसे महंगा हो चुका है।

    मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल 22-22 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर पेट्रोल की कीमत मुंबई में 97.34 रुपये, चेन्नई में 92.90 रुपये और कोलकाता में 91.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल मुंबई में 30 पैसे, चेन्नई में 26 पैसे और कोलकाता में 28 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 88.49 रुपये, चेन्नई में 86.35 रुपये और चेन्नई में 84.26 रुपये प्रति लीटर रही। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:-

         शहर                    पेट्रोल                      डीजल
    • दिल्ली                 90.99                   81.42
    • मुंबई                  97.34                   88.49
    • चेन्नई                 92.90                   86.35
    • कोलकाता             91.14                   84.26

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।