हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यमुनानगर में ...

    यमुनानगर में सेवानिवृत्त बैंक कर्मी और उसकी पत्नी की हत्या

    Retired bank worker and his wife murdered in Yamunanagar

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। यमुनानगर के जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी में बुजुर्ग दंपती 80 वर्षीय ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता की हत्या कर दी गई। दंपती के शरीर से जेवरात भी गायब मिले। हालांकि मकान से कोई अन्य सामान गायब नहीं हुआ। न ही अलमारी से कोई सामान बिखरा हुआ था। एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी जगाधरी राजेंद्र सिंह व सीआइए की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

    ऋषिपाल गोयल स्टेट बैंक आफ इंडिया से करीब 20 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। इस समय वह पत्नी के साथ अकेले रहते थे। उनके दो बेटे अनमोल व अमित हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के भाटवाली गली में परिवार सहित रहते हैं। जबकि एक बेटा संजीव गोयल शिवपुरी कॉलोनी में रहता था। उसकी काफी पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चे अभी शिवपुरी कालोनी में रहते हैं।

    पोंटा साहिब से आई उनकी बहू रेणूका गोयल ने बताया कि सुबह से ही घर पर कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिस पर पड़ोस में रहने वाली आंटी को कॉल की और उन्हें बाहर से घंटी बजाकर फोन उठाने के बारे में कहा। जब आंटी ने दरवाजे पर हाथ लगाया, तो वह खुल गया। आंटी अंदर नहीं गई और इस बारे में वापस कॉल कर बताया। किसी अनहोनी की आशंका में तुरंत शिवपुरी कालोनी में रह रहे भतीजे विवेक को फोन पर घर पहुंचने के बारे में कहा।

    जब उसने अंदर जाकर देखा, तो मम्मी व पापा दोनों मृत पड़े थे। खून से सने हुए थे। मम्मी के शरीर पर कोई जेवर नहीं था। जेवर खींचने के निशान शरीर पर बने हुए थे। इसके बाद तुरंत पोंटा साहिब से चल दिए और यहां पहुंचे। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सही वजह पता लग सकेगी। गला दबाकर हत्या की गई है। सिर पर भी चोट मारी गई है। अभी लूटपाट की बात सामने नहीं आई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।