हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कोरोना संक्रम...

    कोरोना संक्रमित महिला की सिविल अस्पताल में हुई सफल डिलीवरी

    Coronavirus

    सात माह की थी गर्भवती

    • कम वजन के चलते बच्चे को निक्कू वार्ड में शिफ्ट किया

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सिविल अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव संभावित महिला की सफल डिलीवरी कराई गई है। हालांकि उसने 7 महीने के गर्भ में ही एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके चलते बच्चे का वजन कम होने से उसे निक्कू वार्ड में शिफ्ट किया है। वहीं महिला की हालत भी ठीक नहीं है और उनका ऑक्सीजन लेवल 60 के आसपास बना हुआ है।

    इस बारे में सिविल अस्पताल के डॉक्टर संदीप ने बताया कि हिसार जिले के गांव उकलान निवासी एक महिला रूबीना 7 मई को यहां के इमरजैंसी वार्ड में आई थी। वहां से उसे 4 नंबर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उक्त महिला 7 महीने की गर्भवती थी। इस दौरान उसकी हालत खराब होने लगी तो उसका सीटी स्कैन किया तो उसके पूरे फेफड़े संक्रमित मिले।

    मगर उक्त महिला का कोरोना का 2 बार रैपिड एंटीजन किट से जांच की, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद वीरवार को उनका आर.टी.पी.सी.आर. सैंपल लिया गया है, जिसकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। डॉक्टर ने बताया कि उक्त महिला को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर उसे आई.सी.यू. वार्ड में ले जाया गया।

    वहां स्टाफ नर्स सीमा ने उक्त महिला की सामान्य डिलीवरी करा दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को उक्त महिला को रोहतक रैफर किया गया था। मगर महिला के परिजनों ने उसे वहां ले जाने से इंकार कर दिया। इसलिए उक्त महिला की यहीं पर सफल डिलीवरी हो गई है। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद बच्चा रोया भी है। मगर समय पूर्व डिलीवरी होने के चलते उसका वजन कम है, इसलिए उसे निक्कू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वहीं महिला अभी आई.सी.यू. में ही है। डाक्टर ने बताया कि अब नवजात बच्चे का भी आर.टी.पी.सी.आर. सैंपल लेकर उसकी जांच कराई जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।