हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कोरोना संकट म...

    कोरोना संकट में लोगों के लिए मददगार साबित हो रही खाकी

    Police

    घर-घर पहुंचा रही आक्सीजन सिलेंडर

    • सड़कों पर भी दिन-रात ड्यूटी संभाल रहे पुलिसकर्मी

    सच कहूँ/अश्वनी चावला चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लोगों की बढ़-चढ़कर सहायता कर रही है। पुलिस के ‘कर्मवीरों’ द्वारा सांस की दिक्कत से जूझ रहे होम आइसोलेट कोरोना संक्रमितों को लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा कर उनकी जान बचाने में मदद की जा रही है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा यह कार्य सिविल प्रशासन के साथ मिलकर किया जा रहा है। पोर्टल पर आवेदन करने के बाद पुलिस की पीसीआर व अन्य वाहनों में जरूरतमंदों को तुरंत घर-घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं।

    इससे पहले भी कोरोना संक्रमितों के लिए पुलिस ने आगे आकर पहल की है। पुलिस की 440 इनोवा गाड़िया जरूरतमंद संक्रमितों को नि:शुल्क घर से अस्पताल और वापिस घर ले जाने के लिए सभी जिलों में दी गई हैं। ये वाहन संक्रमितों की सेवा में काफी मददगार साबित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ऑक्सीजन सिलेंडर व कोरोना दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। प्रशासन की ओर से जहां भी आक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए निर्देश मिलते हैं, पुलिस पीसीआर व अन्य वाहनों से सिलेंडर जरूरतमंद मरीजों के घर पहुंचाए जा रहे हैं। अक्सर शिकायतों से घिरी रहने वाली खाकी लोगों के दिलों में जगह बना रही है।

    उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों तक घर-घर आक्सीजन के सिलेंडर पहुंचाने के लिये…. पोर्टल बनाया गया है, जिस पर जरूरतमन्द व्यक्ति अपना पूरा ब्यौरा देकर सिलैन्डर घर पर मँगवा सकता है। कोविड महामारी मे एक तरफ जहां पुलिस सड़कों पर दिन रात डयूटी करके लॉकडाउन के नियमों की पालना करवाने में लगी है। वहीं इस कठिन समय में पुलिस के वाहन जरूरतमन्दों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर मरीजों की टूटती सांसें बचाने में जुटे हैं। राज्य पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित नियमित कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने में नागरिक प्रशासन को भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।