हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कोरोना वारियर...

    कोरोना वारियर्स को बांटी फलों की किट

    Corona Warriors

    पक्कासारणा (सच कहूँ न्यूज)। कोविड19 के तहत अपनी अमूल्य सेवाएं लगातार दे रहे फ्रण्ट लाईन कोरोना वारियर्स के पुलिस प्रशासन,चिकित्सकों को ब्लॉक पक्कासहारणा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई बहनों ने पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर फूल चढ़ाते हुए केले, आम, मौसमी, अनार, अंगूर, निम्बू व इमू बुस्ट (काढ़ा) से सुसज्जित फल फ्रूट किट सप्रेम भेंट कर व उन्हें विटामिन सी से भरपूर निम्बू पानी पिलाकर उनकी सेवाभावना को सेल्यूट किया।

    ब्लॉक पक्कासारणा के ब्लॉक भंगीदास सुखनाम इन्सां के नेतृत्व में सेवादारों ने गोलूवाला पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार व समस्त स्टाफ, यातायात पुलिस, पक्कासारणा व जण्डावाली के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ, शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल श्रीगुरूसर मोडिया के डॉ. धर्मवीर इन्सां, डॉ. सविता राठी सहित अन्य चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सच कैंटीन सेवादारों आदि सहित कुल 140 जनों को फल फ्रूट किट सप्रेम भेंट की व उन्हें विटामिन सी से भरपूर निम्बू पानी पिला कर उनकी सेवाभावना को सेल्यूट किया।

    इस सेवा कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जोगिन्दर सिंह इन्सां, चरणजीत इन्सां, ब्लॉक भंगीदास सुखनाम इन्सां, शिवराज इन्सां, शब्द इन्सां, जसविन्दर सिंह इन्सां, सुजान बहन रेणु इन्सां, शालू इन्सां, कमलेश इन्सां, गायत्री इन्सां, बेअन्त इन्सां, रामजीत इन्सां, मनप्रीत इन्सां आदि का सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।