हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home रंगमंच आंध्र प्रदेश ...

    आंध्र प्रदेश में दो ऑक्सीजन प्लांट्स लगाएंगे सोनू सूद

    sonu-sood sachkahoon

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की सहायता के लिए आंध्र प्रदेश में दो ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने जा रहे हैं। सोनू सूद कोरोना संकट में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद अब आंध्र प्रदेश के कुरनूल के सरकारी अस्पताल और नेल्लोर के जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं।इसके लिए उन्होंने म्युनिशिपल कमिश्नर, कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से जरूरी इजाजत ले ली हैं।

    महामारी के इस दौर में इन प्लांट्स से कुरनूल और नेल्लोर और आसपास के गांवों में रहने वाले हजारों लोगों की मदद की जाएगी। सोनू सूद ने कहा, ‘हेल्थ केयर वक्त की मांग है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। मुझे लगता है कि ए प्लांट्स जरूरतमंद लोगों को बहादुरी के साथ कोविड-19 से लड़ने में मदद करेंगे। आंध्र प्रदेश के बाद हम जून और जुलाई के बीच दूसरे राज्यों में भी ऐसे प्लांट्स लगाएंगे। फिलहाल हम कई राज्यों में ऐसे हॉस्पिटल चिन्हित कर रहे हैं, जहां ऑक्सीजन की कमी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।