हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विपक्षी दल कि...

    विपक्षी दल किसानों के नहीं शुभ चिंतक अगर होते तो उन्हें लगवाते वैक्सिनेशन: विज

    Anil Vij

    अभी पॉजिटिविटी रेट 9 प्रतिशत के पास, 5 से नीचे आने तक ज्यादा नहीं दी जा सकती ढील

    • केंद्र से ब्लैक फंगस के इंजेक्शन अच्छी मात्रा में मिलने की उम्मीद

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। 26 तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की कॉल पर विपक्षी दलों द्वारा समर्थन दिए जाने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। विज ने कहा कि विपक्षी दल किसानों के शुभ चिंतक नहीं हैं, अगर होते तो उन्हें वैक्सीनशन लगवाने व टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करते।

    गृहमंत्री अनिल विज ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की कॉल पर 12 विपक्षी दलों द्वारा समर्थन करने की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मैं इन विपक्षी दलों से पूछना चाहता हूं कि क्या कभी इन्होंने किसानों को वैक्सीनशन लगवाने के लिए कहा? एक बार भी उनको कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए कहा ? अगर कहा होता तो ये उनके शुभ चिंतक होते लेकिन ये उनके शुभचिंतक नहीं। अनिल विज ने कहा कि ये उनके लिए घातक हैं।

    सुरजेवाला कर रहे हैं बेतुकी ब्यानबाजी

    सुरजेवाला के बयान कि अब देश में हिन्दू रीति रिवाजों से संस्कार भी नहीं होंगे पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सुरजेवाला बेतुकी बयानबाजी करते हैं। विज ने कहा कि सभी के संस्कार हो रहे हैं। कोविड मरीजों के संस्कार का बीड़ा नगर निगमों ने उठाया है। जिस-जिस धर्म के मरीज हैं उस धर्म के हिसाब से उनका संस्कार कर रहे हैं। विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस त्रासदी के समय मे इस प्रकार की बेतुकी बातें करना गैर जिम्मेदाराना है।

    पॉजीटिविटी रेट नीचे आएगा फिर मिलेगी और ढील

    ऑड इवन के हिसाब से आज से बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है लेकिन इसके लिए समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रखा गया है, उस पर प्रतिक्रिया देते हुए कि गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी जो पॉजिटिविटी रेट 9 प्रतिशत के पास है और जब तक 5 से नीचे न आ जाये तब तक ज्यादा ढील नहीं दी जा सकती। उन्होंने अभी उत्तर प्रदेश व दिल्ली में पूरी तरह से लॉक डाउन है।

    ब्लैक फंगस के लिए इंजैक्शन की कमी

    हरियाणा में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों व इंजेक्शन की कमी को लेकर अनिल विज ने कहा कि केंद्र में जैसे-जैसे उनके पास आ रही है वैसे-वैसे वो प्रदेशों को दे रहे हैं। परसों हमारे पास 550 वायल्स आई थी उससे पहले हमने 600 वायल्स खुद अरेंज की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज हमें अच्छी मात्रा में इंजेक्शन मिलेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।