हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home देश कोरोना से हुई...

    कोरोना से हुई मौतों के लिए जिम्मेदार कौन : प्रियंका

    priyanka

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने परिजनों को खोया है इसलिए सरकार को बताना चाहिए की यह किसकी लापरवाही से हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

    श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट में कहा कि जब कोरोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचानी शुरू की और लोग बेड, ऑक्सीजन, वैक्सीन और दवाइयों के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब लोगों को सरकार से उम्मीद थी कि वह स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल कर लोगों को बचाने का काम करेगी लेकिन सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक बनी रही और पूरे देश में पीड़ादायी स्थिति पैदा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार के पास तैयारी के नाम पर कुछ नहीं था। इस फौरन सरकार ने अपनी गैर जिम्मेदारी का परिचय दिया और वैक्सीनों के निर्यात की अनुमति दी और 2020 में इसके निर्यात को दोगुना कर दिया।

    सरकार की लापरवाही से लोगों की जान गई

    देश की आबादी की परवाह किये बिना सरकार का व्यवहार एकदम गैर-जिम्मेदाराना रहा। सरकार की इसी लापरवाही के कारण दूसरी लहर के दौरान मौतों के आंकड़े बताते हैं कि इसका कहर कितना घातक था। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज जब प्राकृतिक रूप से यह लहर थोड़ी थमने लगी तो अचानक सरकार अपनी मीडिया और मशीनरी के द्वारा फिर से दिखने लग रही है तथा प्रधानमंत्री और उनके मंत्री आगे आकर फिर से बयान देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से उनके लोगों की जान गयी है इसलिए कुर्सी पर बैठे लोगों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और अपनी जवाबदेही समझ में आनी चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।