हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कृषि राहत: इस वर्ष...

    राहत: इस वर्ष रिकॉर्ड 30 करोड़ टन से अधिक फसल उत्पादन का अनुमान

    Crop Production

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में वर्ष 2020-21 में मुख्य फसलों के रिकॉर्ड 30.54 करोड टन से अधिक उत्पादन का अनुमान व्यक्त किया गया है। कृषि मंत्रालय के जारी किए गए तीसरे अग्रिम अनुमान में 30 करोड़ 54 लाख टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि यह सकारात्मक स्थिति हमारे किसान भाई-बहनों की अथक मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों के योगदान, सरकार की नीतियों एवं राज्य सरकारों से सहयोग एवं बेहतर तालमेल का फल है। विभिन्न फसलों के उत्पादन का मूल्यांकन राज्?यों से प्राप्त प्रत्युत्तरों पर आधारित है और अन्य स्रोतों से उपलब्ध सूचनाओं से इसे सत्यापित किया गया है।

    औसत उत्पादन की तुलना में 36.40 लाख टन अधिक

    वर्ष 2020-21 के दौरान चावल का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 12 करोड़ 14 लाख टन अनुमानित है। इसी वर्ष के दौरान गेहूँ का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 10 करोड़ 87 लाख टन अनुमानित है। पोषक/मोटे अनाजों का उत्पादन 4.97 करोड़ टन अनुमानित है। इस दौरान कुल दलहन उत्पादन 2.56 करोड टन अनुमानित है जो विगत पांच वर्षों के 2.19 करोड़ टन औसत उत्पादन की तुलना में 36.40 लाख टन अधिक है।

    कपास उत्पादन की तुलना में 45.9 लाख गांठें अधिक

    वर्ष 2020-21 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन 3.63 करोड़ टन अनुमानित है जो वर्ष 2019-20 के दौरान 3.32 करोड़ टन उत्पादन की तुलना में 33.5 लाख टन अधिक है। इसी अवधि के दौरान देश में गन्ने का उत्पादन 39.28 करोड़ टन अनुमानित है। वर्ष 2020-21 के दौरान गन्ने का उत्पादन औसत गन्ना उत्पादन 36.21 करोड टन की तुलना में 3.07 करोड़ टन अधिक है। कपास का उत्पादन 364.9 लाख गांठें (प्रति 170 किग्रा की गांठे) अनुमानित हैं जो औसत कपास उत्पादन की तुलना में 45.9 लाख गांठें अधिक है। पटसन एवं मेस्ता का उत्पादन 96.2 लाख गांठें (प्रति 180 किग्रा की गांठे) अनुमानित हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।