हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश चिंताजनक: वुह...

    चिंताजनक: वुहान लैब में एक हजार जानवरों के बदले गए जीन, इनमें बंदर व खरगोश भी

    Wuhan Lab Staff

    DNA billनई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना वायरस को लेकर चीन पहले से ही शक के घेरे में है। अधिकतर देश चीन को कोरोना वायरस का जिम्मेवार मानते हैं। चीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह-तरह के खुलासे हो रहे हैं। ऐसा ही अब बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। ब्रिटिश पत्रकार जैस्पर बेकर ने चीनी मीडिया में प्रकाशित कई लेखों के हवाले से एक रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन के वुहान शहर की लैब में एक हजार जानवरों के जीन जैनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से बदल दिए गए हैं। इन जानवरों में बंदर और खरगोश भी शामिल हैं। वुहान से ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैला था।

    यह भी पढ़े – चीन की वुहान लैब में ही बना था कोरोना वायरस : शोध

    जीवित जानवरों पर प्रयोग

    रिपोर्ट के अनुसार, चीन में जीवित जानवरों पर प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें उनकी सुरक्षा का धन नहीं रखा जा रहा है। बताया जा रहा है टेस्ट टयूब में रखे गए रोगजनक जीवों को देखकर बंदर भागने, काटने और खरोंचने लगते हैं।

    महिला वायरोलॉजिस्ट ने बनाया कोरोना वायरस?

    कुछ चीनी वैज्ञानिकों का मानना है कि वुहान की वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने दूरस्थ गुफाओं का दौरा किया था वे यहां चमगादड़ों पर शोध कर रही थीं। चीन में झेंगली बैट वुमन नाम से जानी जाती है। संभव है कि झेंगली ने ही लैब में कोरोना वायरस बनाया हो। झेंगली ने कई चूहों को वायरस का इंजेक्शन लगाया था।

    कोरोना की जड़ तक पहुंचने हेतु चीन करे सहयोग : ब्लिंकन

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका कोरोना वायरस (कोविड-19) की उत्पत्ति की मूल वजह को जानना चाहता है और चीन को जवाबदेही लेनी चाहिए। ब्लिंकन ने कहा, ह्यहमें इसकी तह तक जाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि हम अगली महामारी को रोकने में सक्षम हो सकते हैं या कम से कम इसे कम करने में बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का प्रशासन नवर कोरोन वायरस की उत्पत्ति की जड़ तक पहुंचने के लिए दृढ़ है। उन्होंने कहा कि चीन ने हमें वह पारदर्शिता नहीं दिखाई, जिसकी हमें आवश्यकता है और उसे जवाबदेह ठहराये जाने की आवश्यकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने चीन से महामारी से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराने और अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों जांच के लिए पूर्ण अनुमति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ह्यऐसा करना चीन के भी हित में है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।