हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home स्वास्थ्य अगर आप भी हैं...

    अगर आप भी हैं नींद से परेशान तो आजमाएं ये तरीके

    Vajan Kaise Kam Karen

    अमेरिका की एक रिसर्च के मुताबिक में पता चला है कि यह व्यक्ति की उम्र पर निर्भर करता है। कॉफी और एनर्जी ड्रिंक जैसी चीजें आपके रूटीन को प्रभावित कर सकते हैं। अमेरिका के वर्जीनिया में स्थित आर्लिंगटन की चैरिटी नेशनल स्लीप फाउंडेशन का कहना है कि हर व्यक्ति की जीवनशैली उसकी नींद की जरूरत समझने का आधार होती है, लेकिन आपकी उम्र के हिसाब से कितनी नींद जरूरी है ये जानना बहुत जरूरी है…

    किसको कितनी लेनी चाहिए नींद?

    •  नवजात (0-3 महीने)- नवजातों को हर दिन 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि 11 से 13 घंटे की नींद भी उनके पर्याप्त है लेकिन 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने की सलाह दी जाती है।
    •  शिशु (4-11 महीने)- शिशुओं के लिए 12 से 15 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है। कम से कम 10 घंटे तो पर्याप्त है लेकिन इनकी नींद कभी भी 18 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    •  छोटा बच्चा (1-2 साल)- इनके लिए 11 से 14 घंटों की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद इनके लिए चल सकती है।
    •  स्कूल जाने से पहले की उम्र के बच्चे (3-5 साल)- एक्सपर्ट इनके लिए 10 से 13 घंटों की नींद की सलाह देते हैं। 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद इन बच्चों के लिए सही नहीं मानी जाती।
    •  स्कूल जाने की उम्र के बच्चे (6-13 साल)- इन बच्चों के लिए नेशनल स्लीप फाउंडेशन (एनएसएफ) 9 से 11 घंटे नींद की सलाह देता है। इनके लिए 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती।
    •  किशोरावस्था (14-17 साल)- इन्हें 8 से 10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटों की नींद को एनएसएफ सही नहीं मानता।
    •  वयस्क (18-25 साल)- नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • अधेड़ (26-64 साल)- इनके लिए नौजवान व्यस्कों की तरह ही सलाह दी गई है।
    • बुजुर्ग (65 साल से ज्यादा)- इस उम्र के लोगों के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है, इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।