हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में अब तक एक करोड़ 77 लाख 95 हजार से अधिक कोरोना टीके लगे

    Corona-Vaccination sachkahoon

    जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक एक करोड़ 77 लाख 95 हजार से अधिक कोरोना टीके लगाये चुके है। चिकित्सा विभाग के अनुसार मंगलवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी एक करोड़ 77 लाख 95 हजार 429 खुराक लग चुकी हैं। आठ जून को एक लाख 58 हजार 895 टीके लगे। अब तक लगे टीकों में एक करोड़ 43 लाख 78 हजार 643 पहली खुराक जबकि 34 लाख 16 हजार 786 दूसरी खुराक शामिल हैं। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 54 लाख 67 हज़ार 972 पहली एवं 17 लाख 41 हज़ार 342 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं। मंगलवार को इन आयु के 13 हजार 619 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 12 हजार 991 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई।

    इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 59 लाख 21 हजार 780 लोगों को पहली जबकि आठ लाख 88 हजार 495 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। आठ जून को 45 से 59 आयु वर्ग के 57 हजार 322 लोगों को पहली जबकि 11 हजार 535 लोगों को दूसरी खुराक लगी। गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 19 लाख 21 हज़ार 470 लोगों को पहली खुराक लगी है। मंगलवार को 18 से 44 आयु के 60 हजार 193 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक लगी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।