हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश मुंबई: भारी ब...

    मुंबई: भारी बारिश के बाद गिरी 4 मंजिला इमारत, 11 की दर्दनाक मौत, 17 घायल

    Building Collapse

    मुंबई (एजेंसी)। मुंबई में मलाड पश्चिम के मालवणी इलाके में भारी बारिश के कारण एक चार मंजिला इमारत ढह जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 17 अन्य घायल हो गऐ। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, घटना बीती रात मालवणी गेट नंबर आठ पर हुई, जब एक आवासीय इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल का एक हिस्सा बगल की एक झोपड़ी पर गिर गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हो गए। सूत्रों से मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बचाव अभियान चलाया जा रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में बुधवार को भारी मानसूनी बारिश हुई थी और संभवत: इसी वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

     

    बचाव कार्य जारी

    बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।