हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश सुशांत पर आधा...

    सुशांत पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिका खारिज

    Sushant Case

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित आने वाली फिल्म ‘न्याय:द जस्टिस’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रस्तुत याचिका वीरवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति संजीव नरुला की एकलपीठ ने सुशांत के नाम ,जीवनी अथवा अन्य एकरुपता का फिल्मों में इस्तेमाल करने से फिल्म निमार्ताओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रस्तुत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। न्यायालय ने हालांकि प्रतिवादियों (फिल्म निमार्ताओं) को रॉयल्टी, लाइसेंसिंग, प्रो लाइसेंसिंग अथवा फिल्म से होने वाले मुनाफे का सभी ब्यौरा संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं।

    सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने इस वर्ष के प्रारंभ में सुशांत के जीवन पर प्रस्तावित फिल्मों के खिलाफ रोक लगाने की मांग करते हुए अपनी याचिका में कहा कि लोग उनके बेटे की मौत का अनुचित फायदा उठा रहे हैं। याचिका में तर्क दिया गया कि फिल्म निमार्ता परिस्थिति का लाभ उठाते हुए मौके को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं तथा इस तरह के फिल्म , नाटक , वेब-श्रृंखला, पुस्तक, साक्षात्कार अथवा अन्य सामग्रियों के प्रकाशन से उनके पुत्र की प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है।

    क्या है पूरा मामला

    याचिकाकर्ता ने प्रतिष्ठा को नुकसान और मानसिक आघात पहुंचाने के लिए दो करोड़ रुपए के हजार्ने की भी मांग की है। न्यायालय ने गत अप्रैल में विभिन्न फिल्म निमार्ताओं से संबंधित याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा था। याचिकाकर्ता के वकील विकास सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल को डर है कि कुछ ऐसी फिल्में, वेब श्रृंखला, किताबें, साक्षात्कार अथवा अन्य सामग्री प्रदर्शित/प्रकाशित हो सकती है जो सुशांत और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचायेगी। सुशांत राजपूत के जीवन पर आधारित अन्य आगामी फिल्मों में ‘सुसाइड या मर्डर: ए स्टार वाज लॉस्ट’, ‘शशांक’ और एक अनाम प्रोजेक्ट शामिल है। उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत पिछले वर्ष 15 जून को अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उनकी मौत की जांच कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।