हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश ट्विटर की बढ़े...

    ट्विटर की बढ़ेंगी मुश्किलें, कानूनी संरक्षण हुआ खत्म

    Twitter

    नई दिल्ली (एजेंसी)। नए आईटी नियमों का पालन न करना माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को महंगा पड़ सकता है। इसके साथ ही अब उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। सूत्रों के अनुसार, ट्विटर का कानूनी संरक्षण खत्म हो गया है और अब उसे कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। बता दें कि ट्विटर ने 25 मई से लागू हुए नए आईटी नियमों का अनुपालन शुरू नहीं किया है इसे लेकर सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। अब ट्विटर के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज हो सकता है और और पुलिस पूछताछ भी कर सकती है।

    ट्विटर सहित 9 पर यूपी में केस दर्ज

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई मामले को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में पुलिस ने ट्विटर और अन्य 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर धार्मिक भावना को भड़काने का आरोप है।

    क्या है पूरा मामला

    असल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक मुस्लिम बुजुर्ग को पीटते दिख रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम होने के कारण बुजुर्ग को पीटा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने जांच में पाया कि ये दो परिवारों की आपसी रंजिश का मामला है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।