हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार में 10 सप्ताह बाद क्यों आई गिरावट

    Foreign exchange reserves cross $ 560 billion

    मुंबई (एजेंसी)। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दस सप्ताह की तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.15 अरब डॉलर घटकर 603.93 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले 11 जून को समाप्त सप्ताह में यह 3.07 अरब डॉलर बढ़कर 608.08 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

    विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 18 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.92 अरब डॉलर गिरकर 561.54 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 2.17 अरब डॉलर घटकर 35.93 अरब डॉलर पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.6 करोड़ डॉलर कम होकर 4.97 अरब डॉलर पर रहा। विशेष आहरण अधिकार 1.40 करोड़ डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर हो गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।