हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कोरोना से लड़ ...

    कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों पर देश को गर्व : पीएम

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी से लड़ने में असाधारण योगदान के लिए डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा है कि अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों पर समूचे देश को गर्व है। हर वर्ष एक जुलाई को मनाये जाने वाले डॉक्टर दिवस से एक दिन पहले मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत को कोविड -19 से लड़ने वाले सभी डॉक्टरों के प्रयासों पर गर्व है। एक जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। कल अपराह्न तीन बजे भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर समुदाय को संबोधित करूंगा।

    उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर पिछले वर्ष से कोरोना के खिलाफ निरंतर लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान अनेक डॉक्टर कई कई महीनों तक अपने परिवारों से नहीं मिल सके। कोरोना के खिलाफ अभियान में योगदान दे रहे कई डॉक्टरों ने अपनी जान भी गंवाई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।