हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home स्वास्थ्य आँखों को स्वस...

    आँखों को स्वस्थ व सुन्दर बनाएं

    Eys-Health-Tips

    नेत्र न केवल हमें देखने की शक्ति प्रदान करते हैं बल्कि हमारे चेहरे को सुन्दर या बदसूरत बनाने का कारण भी होते हैं। आंखों के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए उनकी देखभाल आवश्यक है। अगर हम आंखों की उचित देखभाल नहीं करते तो नेत्र ज्योति कमजोर हो सकती है।

    कभी-कभी आंखों के नीचे काले घेरे भी हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण मानसिक तनाव, अधिक चिन्ता, अनीमिया, सन्तुलिन भोजन न करना, भूख कम लगना आदि हैं। आइए देखें कि हम नेत्रों को सक्षम व सुन्दर कैसे बनाएं:-

    •  धूल, धुआं व तेज रोशनी से आंखों को बचाना चाहिए। ये आंखों को नुक्सान पहुंचाती है। अगर आंखों में धूल पड़ जाए तो फौरन पानी के छींटे मारें ताकि आंखों से धूल कण बाहर निकल जाएं।
    •  भरपूर नींद लें परन्तु इसका मतलब यह नहीं कि आप दिन में भी सोते रहें। रात को अधिक देर तक न जागें। इससे भी आंखों पर तनाव पड़ता है।
    •  अगर आप कोई किताब पढ़ रहे हैं तो लेटकर न पढ़ें। बैठ कर व उचित रोशनी में पढ़ें। लैम्प का प्रयोग न करें। इससे आंखों पर अधिक जोर पड़ता है।
    •  अपने भोजन में विटामिन ‘ए’ युक्त पदार्थों का सेवन करें। हरी सब्जियां, पत्तागोभी, गाजर, पपीता, दूध, लाल टमाटर, सन्तरा, मटर, आम, खजूर सोयाबीन आदि विटामिन ‘ए’ के अच्छे स्रोत हैं। अपने भोजन में इनकी मात्र बढ़ाएं।
    •  जब भी धूप में बाहर निकलें, सदैव धूप का चश्मा लगाएं। धूप का चश्मा सूर्य की हानिकारक किरणों से आंखों की रक्षा करता है।
    •  प्रात:काल सूर्योदय के समय हरी घास पर 15-20 मिनट तक नंगे पैर टहलें। इससे आँखों की ज्योति तेज होती है।
    •  कृत्रिम प्रसाधनों का आंखों पर कम से कम प्रयोग करें। आई लाइनर, मस्कारा, काजल आदि के रसायनिक तत्व मिले होते हैं, जो आंखों को नुक्सान पहुंचाते हैं। घर पर तैयार काजल या सुरमे का प्रयोग करें।
    •  अगर आंखों के इर्द-गिर्द काले घेरे पड़ गए हैं तो खीरा व ककड़ी के टुकड़े उन घेरों पर घिसें। नियमित रूप से ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा। इसके अतिरिक्त काले घेरों पर मलाई लगाएं। कच्चे आलू के टुकड़े आंखों पर 15-20 मिनट तक रखें। इससे भी काले घेरे दूर होने हैं व आंखों में चमक आती है।
    •  सुबह उठने के बाद पूरे चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें। इससे आंखों को शीतलता मिलती है, आलस्य दूर होता है और आंखों की ज्योति बढ़ती है।
    •  इन उपायों को अपनाकर आप अपनी नेत्रज्योति को सक्षम, सशक्त तो बनाएंगे ही, उनको सौंदर्य भी प्रदान करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।