हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home खेल भारतीय महिला ...

    भारतीय महिला तैराक माना पटेल को ओलंपिक टिकट

    Maana Patel

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय महिला तैराक माना पटेल को ओलंपिक टिकट मिल गया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी कोटे के माध्यम से आगामी टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह सुनिश्चित की है। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने इसकी पुष्टि की है। माना ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बनी हैं। टोक्यो खेलों में वह 100 मीटर बैकस्ट्रोक में प्रतिस्पर्धा करेंगी। उनके अलावा तैराक श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों ने हाल ही में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइमिंग ‘ए’ स्तर हासिल करने के बाद क्वालीफाई किया था।

    एसएफआई ने ट्वीट में कहा, ‘टोक्यो 2020 के लिए योग्यता स्थान के साथ पुरुष श्रेणी में साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज ने जगह पक्की की है। अब फीना (अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय महासंघ) ने माना पटेल के लिए महिला श्रेणी में सार्वभौमिकता स्थान की पुष्टि की, जिससे वह टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में तैराकी स्पर्धाओं के लिए भारतीय टीम में शामिल होने वाली तीसरी तैराक बन गर्इं हैं। यह इतिहास में पहली बार होगा कि तीन भारतीय तैराक ओलंपिक में अपने-अपने इवेंट में हिस्सा लेंगे। माना ने एक बयान में कहा, ‘यह एक अद्भुत एहसास है। मैंने साथी तैराकों से ओलंपिक के बारे में सुना है और इसे टेलीविजन पर देखा है और बहुत सारी तस्वीरें देखी हैं, लेकिन इस बार वहां होना, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना मेरे रोंगटे खड़े कर देता है।

    उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरूआत में जब प्रतियोगिताएं फिर से शुरू हुर्इं थी, तब 21 वर्षीय माना 2019 सीजन के अंत में पैर में लगी चोट से उबरने के बाद वापसी की राह पर थी। इस पर माना ने कहा, ‘चोट के बाद वापसी करने के लिए यह एक मुश्किल वर्ष था, हालांकि महामारी और लॉकडाउन मेरे लिए एक आशीर्वाद था, क्योंकि इसने मुझे अच्छी तरह से स्वस्थ होने में मदद की, लेकिन फिर बाद में निराशा हाथ लगी। मुझे इतने लंबे समय तक पानी से दूर रहने की आदत नहीं है।’ बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में दो महीने के प्रशिक्षण के बाद माना पटेल ने अप्रैल में उज्बेकिस्तान ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में वर्ष के अपने पहले इवेंट में भाग लिया था। यहां उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक के लिए 1.04.47 सेकेंड का समय निकाला था।

    • माना ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बनी
    • यूनिवर्सिटी कोटे के माध्यम से ओलंपिक में जगह बनाई
    • टोक्यो खेलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में प्रतिस्पर्धा करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
    • तैराक श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।