हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के कई...

    हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश, सरसा में मौसम सुहावना

    चंडीगढ़। पिछले कई दिनों से उमस गर्मी से परेशान प्रदेशवासियों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। पानीपत, जीन्द, सरसा, हिसार सहित विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली। बच्चे, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।

    Panipat

    इसके साथ ही फसलें सूखने से परेशान किसानों ने भी राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि ये बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में जलभराव के चलते लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। बता दें कि प्रदेश वासी बेसब्री से मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।